जलापूर्ति की नई समय सारणी जारी

रावतभाटा(शिव सिंह चौहान)। उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार से पेयजल आपूर्ति का समय बदल जाएगा। जलदाय विभाग ने शहर में जलापूर्ति की नई समय सारणी जारी की है। अभियंता अविनाश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को पेयजल संबंधित समस्या न हो इसी के चलते जोन वाइज समय बदला गया है।

इन क्षेत्रों में बदला समय

अभियंता अविनाश वर्मा ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 1 व 2 में जोगणिया माता मंदिर क्षेत्र में सुबह 8 से 9 बजे तक। ईदगाह क्षेत्र, आदर्श नगर, रामपुरा मोहल्ला, इमाम बाड़ा, पेट्रोल पंप के पीछे क्षेत्र में शाम 6 से 7:30 बजे तक। कोटा बेरियर क्षेत्र में शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक। थाने के सामने व नुरजी वाली गली में शाम 5 से 6 बजे तक जलापूर्ति का समय रहेगा।