ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया

रावतभाटा(शिव सिंह चौहान)। श्रद्धालय पब्लिक स्कूल में सोमवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष में स्कूल में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। संस्था के चेयरमैन ए.जी. मिर्जा ने बताया कि पृथ्वी सिर्फ मनुष्यों का ही नहीं, बल्कि करोड़ों जीव जंतुओं और वनस्पतियों का भी घर है, लेकिन इंसान अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पृथ्वी को कई तरह के नुकसान पहुंचा रहा है। जिसके चलते कई आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। संस्था के निदेशक डॉ अजहर मिर्जा व डॉ मजहर मिर्जा ने बताया की पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना अति आवश्यक है। विश्व में अंधाधुन पेड़-पौधे की कटाई हो रही हैं। ऐसे में विश्व पृथ्वी दिवस के जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसको मनाने का उद्देश्य लोगों को पृथ्वी के महत्व को बताना और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए जागरूक करना है।