बाण माता शक्तिपीठ गोवटा माता के दान पात्र खोला

आकोला(रमेश चंद्र डाड)। बाणमाता शक्तिपीठ गोवटा बांध के मंदिर में रखे दान पात्र को बुधवार को खोला गया। दानपात्र से 12 लाख 35 हजार 5 सौ 60 रूपये की राशि प्राप्त हुई। नवरात्रा के अंतर्गत दरवाजे पर भेंट की राशि 11 लाख 68 हजार रूपये प्राप्त हुए। यह जानकारी बाण माता शक्ति पीठ विकास संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि कुल 24 लाख 3 हजार 5 सौ 60 रूपये प्राप्त हुए।